मधुबनी, अक्टूबर 15 -- टीबी मुक्त पंचायत के लिए चार मानक Madhubani News: मधुबनी,एसं। जिले में टीबी मुक्त पंचायत का संकल्प साकार करने के लिए वर्ष 2026 के लिए चार संशोधित मानक तय किए गए हैं। जिला स्वास्थ्य समिति (यक्ष्मा) द्वारा जारी मानकों में जांच, अधिसूचना, उपचार सफलता और पोषण सहयोग को प्रमुख आधार बनाया गया है। भारत सरकार के केंद्रीय टीबी प्रभाग के टीबी उन्मूलन अभियान के तहत यह लक्ष्य रखा गया है। पहले मानक के तहत प्रत्येक पंचायत में प्रति हजार आबादी पर साल भर में कम से कम 30 टीबी संदिग्धों की एनएएटी जांच कराना अनिवार्य होगा। खांसी सहित टीबी के लक्षण वाले व्यक्तियों को समय पर स्वास्थ्य केंद्र तक लाकर जांच सुनिश्चित करनी होगी, ताकि रोग की जल्द पहचान हो सके। दूसरे मानक में प्रति हजार आबादी पर टीबी के सभी प्रकार के अधिसूचित मामलों की दर एक या...