मधुबनी, अक्टूबर 15 -- Madhubani News: खजौली, निज प्रतिनिधि। प्रखंड क्षेत्र में मुख्य कोसी नहर की जमीन पर अवैध कब्जा कर घर बनाने वालों के खिलाफ प्रशासन ने सख्त रुख अपनाया है चतरा-बेलदरही सीमा से सुक्की गांव की सीमा तक नहर की जमीन का बुधवार को अधिकारियों ने संयुक्त रूप से निरीक्षण किया। इस दौरान अतिक्रमणकारियों को 30 अक्टूबर तक अवैध कब्जा हटाने का निर्देश दिया गया। निर्धारित समय सीमा तक अतिक्रमण नहीं हटाने वालों के खिलाफ प्रशासन बुलडोजर चलाकर कार्रवाई करेगा। निरीक्षण में जल संसाधन विभाग के कार्य प्रमंडल खजौली के एसडीओ, कनीय अभियंता, अंचलाधिकारी सिमरन आजाद और थानाध्यक्ष सपन कुमार ने संयुक्त रूप से नहर की जमीन पर किए गए अवैध निर्माण का जायजा लिया और संबंधित लोगों को सरकारी जमीन खाली करने का निर्देश दिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटी...