मधुबनी, सितम्बर 7 -- Madhubani News: झंझारपुर। झंझारपुर अनुमंडल के भैरवस्थान थाना क्षेत्र अंतर्गत एनएच 27 पर भैरवस्थान और बिदेश्वरस्थान कट के बीच शनिवार रात करीब 11:30 बजे बेखौफ अपराधियों ने बाइक सवार चाचा-भतीजे पर अंधाधुंध गोलीबारी की। इस घटना में एक गोली लगने से 19 वर्षीय युवक गंभीर रूप से जख्मी हो गया। जख्मी युवक की पहचान झंझारपुर आरएस थाना क्षेत्र के बेरमा गांव निवासी जीतेन्द्र कुमार ठाकुर के 19 वर्षीय छोटे पुत्र अभिनव शेखर के रूप में हुई है। जितेंद्र ठाकुर ठेकेदारी का काम करते हैं और अभिनव पटना में रहकर बीएससी नर्सिंग की पढ़ाई करता है। उसकी मां पेशे से एएनएम हैं।

पटना से लौट रहे थे घर: परिजनों से मिली जानकारी के अनुसार, अभिनव के दादा की तबीयत काफी खराब है। उन्हीं को देखने के लिए अभिनव अपने चाचा कौशल कुमार ठाकुर (जो पटना में प्राइवेट...