मधुबनी, अक्टूबर 9 -- Madhubani News: जयनगर,एक संवाददाता। मिथिलाचंल चैम्बर ऑफ कॉमर्स के महासचिव शम्भु गुप्ता ने केन्द्रीय वित्त मंत्री को इंडोनेपाल बॉर्डर पर दोनो देश के लोगो को हो रही परेशानी व ठप होते कारोबार पर चिंता व्यक्त करते हुते मांग पत्र भेजा है। चैम्बर ने लिखा है कि नेपाल के सीमावर्ती क्षेत्र से हजारो आम नागरिकों व छोटे -छोटे व्यापारी और रोगियां भारतीय क्षेत्र में आते जाते रहे है। बाजारों के ठप होने से एक ओर राजस्व की भारी क्षति हो रही है। सरकार द्वारा ट्राजिट रूट 25 हजार नकद या वस्तुओं ले जाने तथा ले आने की छूट की जगह उसे बढ़ाकर एक लाख कर देने की मांग की है । ट्राजिट रूट के अलावा अन्य चेकपोस्टो से भी यह रिलेक्सेशन बहाल हो।उन्होंने ध्यानाकृष्ट किया कि इस मंहगाई में 25 हजार इलाज ,रोजमर्रा समेत वैवाहिक कार्य के लिए काफी कम है। साथ ह...