मधुबनी, अक्टूबर 6 -- Madhubani News: फुलपरास। लौकही थाना पुलिस ने मंगलवार को बनटोल गांव में छापेमारी कर 21 किलो गांजा बरामद किया। प्रभारी थानाध्यक्ष शत्रुंजय कुमार ने बताया कि सूचना मिली थी कि मो. अकबर निवासी बनटोल के पशु बांधने वाले घर में गांजा रखा गया है। सूचना के सत्यापन के बाद पुलिस टीम ने उक्त स्थल पर छापेमारी की, जहां से 21 किलो गांजा बरामद किया गया। हालांकि, पुलिस की कार्रवाई की भनक लगते ही कथित कारोबारी मौके से फरार हो गया। पुलिस मामले में आगे की कार्रवाई करते हुए फरार कारोबारी की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...