मधुबनी, जुलाई 17 -- Madhubani News: मधवापुर,निज प्रतिनिधि। जल जमाव से बदहाल सड़क का जीर्णोद्धार करने की मांग के समर्थन में ग्रामीणों ने जनप्रतिनिधियों के खिलाफ जम कर नारेबाजी की। शुक्रवार को लोगों ने मधवापुर प्रखंड के तरैया गांव में विरोध प्रदर्शन किया। मामला वार्ड नंबर 14 स्थित बरई टोल का है। विरोध जता रहे लोगों ने बताया कि बदहाल सड़क से दो सौ से अधिक परिवारों का आवागमन प्रभावित है। अस्पताल, स्कूल, खेत और बाजार जाने में बाधा हो रही है। पांच सालों से यह समस्या बनी हुई है। 15 सालों से सड़क का मरम्मत नहीं कराया गया है। चुनाव के समय वोट मांग कर जाने वाले वार्ड सदस्य से विधायक तक सभी द्वारा ठगने का आरोप लोगों ने लगाया। यह भी पढ़ें- Madhubani News: पेज 4-3 जीर्णोद्धार का कार्य जल्द शुरू नहीं करने पर आंदोलन करने की चेतावनी ग्रामीणों ने दी। चंदन कु...