मधुबनी, अगस्त 14 -- Madhubani News: खजौली। पुलिस ने प्रतिबंधित कफ सिरप के साथ युवक को गिरफ्तार किया है। उसके पास से 200 बोतल कोडीनयुक्त कफ सिरप व बाइक जब्त की गई है। थानाध्यक्ष सपन कुमार ने बताया कि गुरुवार रात बेहटा दुर्गा मंदिर के समीप वाहन जांच अभियान चलाया जा रहा था। रेलवे स्टेशन की ओर से एक युवक मोटरसाइकिल पर बोरा बांधकर तेजी से आता दिखा। पुलिस द्वारा रुकने का इशारा किए जाने पर वह भागने का प्रयास करने लगा।

युवक की गिरफ्तारी पुलिस बल ने घेराबंदी कर उसे दबोच लिया। गिरफ्तार युवक की पहचान जयनगर थाना क्षेत्र के कोरहिया वार्ड-13 निवासी शिव कुमार साह (22) के रूप में हुई है। तलाशी के दौरान उसकी मोटरसाइकिल पर बंधे बोरे से दो कार्टन बरामद किए गए। दोनों कार्टन में कुल 200 बोतल कोडीन फॉस्फेट युक्त कोरकॉफ-सी सिरप मिला।

सिरप की मात्रा और जांच प्...