Madhubani News: 173 किलोग्राम गांजा बरामद
मधुबनी, अक्टूबर 8 -- Madhubani News: लदनियां। थाना पुलिस ने मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने छापेमारी कर 173 . 960 किलोग्राम गांजा, डिजिटल तराजू व पैकेट चापने वाली लोहे की मशीन जब्त की है। पुलिस के अनुसार तस्कर संगठित गिरोह बनाकर नेपाल से गांजा मंगवाते थे। छोटे-छोटे पैकेट तैयार कर अलग-अलग इलाकों में सप्लाई करते थे। कार्रवाई गुप्त सूचना पर हुई। थाना क्षेत्र के बौरहा गांव में गुप्त सूचना के आधार पर इंस्पेक्टर सह थानाध्यक्ष मुकुल रंजन कुमार सिंह, एएसआई शशिभूषण सिंह व सशस्त्र बल की टीम ने संयुक्त रूप से छापेमारी की। कार्रवाई के दौरान पुलिस ने रमेश कामत के भूसा वाले घर व पास के गलियारे से भारी मात्रा में गांजा व पैकिंग मशीन बरामद की। मामले में पुलिस ने तीन लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है, जो फिलहाल फरार है...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.