मधुबनी, अक्टूबर 15 -- Madhubani News: झंझारपुर,निप्र। भैरवस्थान थाना क्षेत्र के लोहना पश्चिम गांव में दुर्गा स्थान के समीप एक दुकान को चोरों ने 15 दिनों के भीतर दो बार निशाना बनाया। दोनों घटनाओं में नकदी समेत 40 हजार रुपये से अधिक के सामान की चोरी हुई है। पीड़ित दुकानदार ललित कुमार झा ने दोनों घटनाओं को लेकर थाने में लिखित आवेदन दिया है। दुकानदार के अनुसार, पहली घटना 29-30 सितंबर की रात हुई थी। चोर दुकान का ताला तोड़कर करीब 20 हजार रुपये का सामान और पांच हजार रुपये नकद ले गए थे। इस संबंध में उन्होंने 30 सितंबर को थाने में आवेदन दिया था। इसके बाद 12 अक्टूबर की रात चोरों ने फिर उसी दुकान का ताला तोड़कर करीब 20,500 रुपये का सामान चुरा लिया। दूसरी घटना की शिकायत भी 14 अक्टूबर को थाने में की गई है। दुकानदार का कहना है कि उनकी दुकान में पहले भी कई...