मधुबनी, जुलाई 2 -- Madhubani News: मधेपुर,निज संवाददाता। एक 13 वर्षीय नाबालिग लड़की के कथित गुमशुदगी का मामला सामने आया है। घटना मधेपुर थाना क्षेत्र के एक गाँव की है। लड़की 29 जून की सुबह में किसी को कुछ बताये बगैर घर से निकली और अबतक वापस नहीं आई हैं। इस संबंध में गुमशुदा लड़की के पिता ने बुधवार शाम को मधेपुर थाना में एफआईआर दर्ज कराई है। जिसमें उत्तरप्रदेश के गोरखपुर के एक लड़का को नामजद किया गया है।

मामले का विवरण एफआईआर के अनुसार, मधेपुर थाने के एक गाँव की 13 वर्षीय नाबालिग लड़की मुम्बई में माता-पिता के साथ रहती थी। मुम्बई में ही रह रहे उत्तरप्रदेश के गोरखपुर के एक लड़का से लड़की की मोबाइल पर बात होती थी। गोरखपुर का वह लड़का भी मुम्बई में काम करता है। पिछले दिनों लड़की गाँव में एक शादी समारोह में माता-पिता के साथ घर आई थीं। बीते 29 जून को परि...