मधुबनी, नवम्बर 21 -- Madhubani News: मधुबनी, नसं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बिहार भ्रमण के दौरान मधुबनी जिले को स्वास्थ्य,सिंचाई और विद्युत के क्षेत्र में बड़ी सौगात मिली। वैशाली में मुख्य समारोह का लाइव प्रसारण नगर भवन में किया गया। जहां पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि और लाभार्थी मौजूद रहे। जिले में स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत करने के लिए 11 स्वास्थ्य उपकेंद्रों का उद्घाटन प्रधानमंत्री ने किया। इन उपकेंद्रों के निर्माण पर प्रति इकाई 42.84 लाख रुपये की दर से 4.708 करोड़ रुपये की लागत आई है। सरकार द्वारा 3,000 से 5,000 की आबादी पर स्वास्थ्य उपकेंद्र स्थापित कर स्वास्थ्य सेवाओं को लोगों के घर के नजदीक पहुंचाने की पहल की गई है। यह भी पढ़ें- Bhabua News: पीएम ने कैमूर में 60 करोड़ की योजनाओं का उद्घाटन किया इन उपकेंद्रों में हेल्थ एंड वेलनेस हॉल, चिक...