मधुबनी, अक्टूबर 24 -- Madhubani News: मधुबनी। शराबबंदी कानून के उल्लंघन में जिले के विभिन्न हिस्सों से जब्त की गई 103 वाहनों की शनिवार को नीलामी हुई। नीलामी में हिस्सा लेने के लिए बड़ी संख्या में लोग उत्पाद कार्यालय पहुंचे थे। दो पहिया और चार पहिया वाहनों की नीलामी में विभाग द्वारा निर्धारित राशि से अधिक बोली लगाई गई जिसके परिणामस्वरूप दोगुना से अधिक राजस्व की प्राप्ति हुई। नीलामी प्रक्रिया के नोडल अधिकारी बनाए गए उत्पाद अधीक्षक विजयकांत ठाकुर ने बताया कि 94 दो पहिया एवं 9 चार पहिया वाहनों की नीलामी हुई। नीलामी के लिए वाहनों की कुल कीमत 7 लाख 87 हजार 300 रुपये निर्धारित की गई थी। यह भी पढ़ें- Darbhanga News: जब्त मोटरसाइकिलों की नीलामी की गयी जबकि लोगों द्वारा अधिक बोली लगाने के कारण विभाग को कुल 16 लाख 97 हजार 100 रुपये राजस्व की प्राप्त...