Madhubani News: 10 घंटे में लूटकांड का खुलासा, गाजर लोड पिकअप वैन बरामद
मधुबनी, जुलाई 2 -- Madhubani News: फुलपरास,एक संवाददाता। थाना क्षेत्र के खोपा-सिजौलिया के बीच एनएच-27 पर मंगलवार की रात गाजर लोड पिकअप वैन लूट मामले में फुलपरास थाना पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए महज 10 घंटे के भीतर लूटी गई गाजर और पिकअप वैन बरामद कर ली। हालांकि घटना में शामिल बदमाश अब भी पुलिस की गिरफ्त से बाहर हैं, जिनकी तलाश में लगातार छापेमारी की जा रही है।
घटनाक्रम मंगलवार की रात चार पहिया वाहन पर सवार बदमाशों ने खोपा-सिजौलिया के बीच एनएच-27 पर एक गाजर लोड पिकअप वैन का पीछा कर उसे रोक लिया। इसके बाद चालक को बंधक बनाकर पिकअप वैन लूट ली। बदमाश चालक को चनौरागंज ले जाकर छोड़ दिया और गाजर लोड पिकअप लेकर फरार हो गया। घटना के बाद मुजफ्फरपुर जिले के बाजीबुजुर्ग निवासी पीड़ित चालक अवनीत कुमार ने मोबाइल फोन से अपने परिजनों को घटना की सूचना ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.