मधुबनी, जुलाई 1 -- Madhubani News: घोघरडीहा,निज संवाददाता। थाना क्षेत्र में 15 जून को हुए युवक शरफुदिन (24 वर्ष) हत्याकांड का खुलासा करते हुए पुलिस ने हत्या के मुख्य साजिशकर्ता समेत दो लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस की जांच में सामने आया है कि दोस्त ने ही शरफुद्धीन की गला रेतकर हत्या कर दी थी। गिरफ्तार आरोपियों में फुलपरास थाना क्षेत्र के बालाबाखर निवासी मो.अब्दुल सकुर के पुत्र मो. सहादत (27 वर्ष) एवं मो. यूसुफ के पुत्र मो इरशाद (20 वर्ष) शामिल हैं। थाना क्षेत्र के घोघरडीहा-हटनी मुख्य पथ में एकता चौक के पास गढ़े में 27 जून को गला शव पानी मे डूबा हुआ बरामद हुआ था। पुलिस के मुताबिक शरफुद्दीन 15 जून सोमवार को रात्रि करीब नौ बजे से लापता था। परिजन के द्वारा काफी खोजबीन किया गया, नहीं मिलने के बाद 17 जून बुधवार को घोघरडीहा थाना में गुमशुदग...