मधुबनी, सितम्बर 28 -- Madhubani News: जयनगर। सरकारी चिकित्सकों की हड़ताल चौथे दिन सोमवार को भी जारी रही। अनुमंडल अस्पताल में ओपीडी सेवा ठप्प रही। निबंधन केंद्र व ओपीडी गलियारे में सन्नाटे की स्थिति देखी गयी। इसके इतर इमरजेंसी सहित अन्य स्वास्थ्य सेवाएं सामान्य दिनों की तरह चलती रही। इमरजेंसी वार्ड में डॉ. विनीत, डॉ. राम बालक व डॉ. विजय कुमार तैनात थे। अस्पताल के सूत्रों ने बताया कि चार दिन से चली आ रही हड़ताल के चलते इक्के दुक्के मरीज ही आ रहे हैं जिन्हें इसकी जानकारी नहीं है।मरीजों से हमेशा भरे रहने वाले जयनगर अनुमंडल अस्पताल में फिलवक्त लोगों की आवाजाही लगभग नहीं के बराबर है। यह भी पढ़ें- Buxar News: सोमवार को पांचवें दिन भी अस्पताल में पसरा रहा सन्नाटा भूले भटके इलाज को आने वाले मरीज वापस लौटने को मजबूर हैं। एसडीएच के डीएस डॉ. कुमार रोनि...