मधुबनी, अगस्त 10 -- Madhubani News: मधुबनी। पिछले तीन वर्ष से नगर निगम क्षेत्र में पहले की तुलना में कई गुना होल्डिंग टैक्स की वृद्धि की गयी है। लेकिन शहर के लोग अभी भी जरूरी सुविधाओं से वंचित हैं। सड़क पर लगा जलजमाव, जर्जर नाला, एलईडी लाईट का अभाव , जगह-जगह कचरे का लगा ढेर, आधारभूत संरचना का अभाव जैसी समस्याएं आज भी मुंह बाये खड़ी है। नगर निगम प्रशासन शहर के विकास का जितना भी दवा करे लेकिन सच्चाई यही है कि लोगों की परेशानी कम नहीं हो रही है। तीन स्लैब में टैक्स किया गया है निर्धारण

नागरिकों की समस्याएँ नगर निगम कार्यालय से मिली जानकारी के अनुसार जो पहले होल्डिंग टैक्स के रूप में वर्ष में सौ-दो सौ रुपए दे रहे थे उन्हें अब एक हजार रुपये टैक्स देना पड़ रहा है। यह कर व्यवस्था शहर के सभी घर और व्यावसायिक प्रतिष्ठानों पर समानरुप से लागू है। फर...