Madhubani News: हादसे में जयनगर निवासी आत्मा के उप परियोजना निदेशक की मौत
मधुबनी, जुलाई 21 -- Madhubani News: जयनगर/हाजीपुर। महात्मा गांधी सेतु पर सोमवार रात हुए सड़क हादसे में मधुबनी के जयनगर थाना क्षेत्र के दुल्लीपट्टी गांव निवासी एवं कृषि विभाग के आत्मा के उप परियोजना निदेशक सियाराम साहू (52) की मौत हो गई। हादसे में बाइक चला रहे पटना के गायघाट निवासी अकाउंटेंट शशि रंजन भारती गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद दुल्लीपट्टी गांव में शोक की लहर दौड़ गई। सियाराम साहू सुखदेव साहू के पुत्र थे। उनकी पत्नी बिदुपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में दंत चिकित्सक हैं। जानकारी के अनुसार, सोमवार की देर शाम सियाराम साहू और शशि रंजन भारती जिला कृषि पदाधिकारी के बेटे की बर्थ-डे पार्टी में शामिल हुए थे। पार्टी समाप्त होने के बाद दोनों एक ही बाइक से पटना लौट रहे थे। रात करीब 10.30 बजे महात्मा गांधी सेतु के पाया नंबर-26 की पूर्व...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.