मधुबनी, अगस्त 18 -- Madhubani News: मधुबनी, हिन्दुस्तान टीम। तीसरी सोमवारी पर कांवरिया पथ बोल बम से गूंज उठा। अहले सुबह से श्रद्धालु विभिन्न शिवालयों में जलाभिषेक के लिए पहुंचने लगे। शहर के सूरतगंज स्थित कामेश्वरनाथ महादेव, चकदह के चंदेश्वरनाथ महादेव, दोमंठा महादेव, आदर्शनगर गोशाला महादेव, मंगरौनी एकादश रूद्र महादेव सहित कपिलेश्वर स्थान, उगना महादेव, भैरवा महादेव सहित विभिन्न शिवालयों में अहले सुबह से जलाभिषेक को भीड़ लगी थी। ज्योतिषों के अनुसार तीसरी सोमवारी पर कई योग बना। इनमें शुभ योग और रवि योग के अलावा बुधादित्य योग, त्रिग्रही योग, हंसराज योग और स्कंद षष्ठी जैसे कई दुर्लभ व महत्वपूर्ण संयोग बने। शहर के ज्योतिषाचार्य डॉ. सुनील श्रीवास्तव, राजेश नायक एवं हनुमान प्रेम मंदिर के पुजारी पंकज झा शास्त्री ने बताया कि नाग पंचमी एवं तीसरी सोमवा...