मधुबनी, नवम्बर 19 -- Madhubani News: मधुबनी,निज संवाददाता। हरिपुर ड्योढ़ी में सात दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा सप्ताह ज्ञान यज्ञ का शुभारंभ 20 को होगा । 26 नवंबर तक आयोजित इस धार्मिक अनुष्ठान की शुरुआत सुबह आठ बजे भव्य कलश यात्रा से होगी। इसके बाद दोपहर तीन बजे से संगीतमय भागवत कथा शुरू होगी। आयोजन को लेकर पूरे क्षेत्र में भक्तिमय माहौल है। बिहार संस्कृत शिक्षा बोर्ड के अध्यक्ष मृत्युंजय कुमार झा के सौजन्य एवं संयोजन में आयोजित इस ज्ञान यज्ञ में अयोध्या धाम के प्रख्यात कथावाचक आचार्य विनय चेतन शास्त्री महाराज श्रद्धालुओं को भागवत कथा का रसपान कराएंगे। प्रतिदिन दोपहर तीन से शाम सात बजे तक कथा प्रवचन होगा। यह भी पढ़ें- Lohardaga News: सात दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा ज्ञानयज्ञ का हुआ समापन आयोजन में बिहार सरकार के कई मंत्रियों, सांसदों, जनप्रतिनिधियो...