मधुबनी, अगस्त 23 -- Madhubani News: बेनीपट्टी, निज प्रतिनिधि। बेनीपट्टी थाना क्षेत्र के सरिसब गांव में शनिवार की देर रात करीब ढाई बजे हथियारबंद अपराधियों ने शुभचंद्र झा के घर में घुसकर गृहस्वामिनी को बंधक बनाकर मारपीट कर घायल कर पांच हजार रुपये सहित करीब एक लाख रुपये के जेवरात लूटकर चलते बने। चार की संख्या में पहुंचे अपराधी पिस्टल एवं लोह की रॉड से लैश थे। घटना की सूचना पर तत्काल पहुंची पुलिस ने घायल गृहस्वामिनी फुलदाई देवी को अनुमंडल अस्पताल पहुंचाया जहां उनका इलाज किया गया। घायल फुलदाई देवी ने पुलिस को बताया की देर रात वे बाथरूम से आने के बाद घर को भीतर से बंद नहीं की थी। यह भी पढ़ें- घर में घुसकर पीटा, जेवर समेत 90 हजार ले गए अपराधी चहारदीवारी फांदकर आंगन में प्रवेश कर गए। अपराधियों के हाथों में पिस्टल और लोहे का रॉड था। अपराधी उनका हा...