मधुबनी, अक्टूबर 9 -- Madhubani News: बेनीपट्टी,निज प्रतिनिधि। बेनीपट्टी थाना के नगर पंचायत वार्ड 12 में स्व.जय नारायण कामत के 25 वर्षीय पुत्र चंदन कामत की संदिग्ध मौत मामले में पत्नी सबिता देवी ने प्रेम कामत के विरूद्ध हत्या का आरोप लगाते हुए एफआईआर दर्ज कराई है। पुलिस तत्काल कार्रवाई करते हुए आरोपी प्रेम कामत को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। थानाध्यक्ष अनूप कुमार ने बताया कि परिजनों का आरोप है कि मृतक के पड़ोसी प्रेम कामत के साथ किसी बात को लेकर एक सप्ताह पूर्व कहासुनी व मारपीट हुई थी, जिसमें धक्का-मुक्की के दौड़ान चंदन कामत गिरकर चोटिल हो गया था। इलाज के क्रम में बुधवार को मौत हो गई। परिजनो की सूचना पर शव को पोस्टमॉर्टम कराया गया था।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...