Madhubani News: हत्याकांड में एक और आरोपी ने किया आत्मसमर्पण
मधुबनी, नवम्बर 24 -- Madhubani News: पंडौल। सलेमपुर निवासी संजीत पासवान हत्याकांड में पुलिस की लगातार दबिश के बाद नामजद आरोपी गगन राम ने सोमवार को न्यायालय में आत्मसमर्पण कर दिया। इससे पहले इस मामले में सोनू पासवान को पुलिस गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है,जबकि अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी है। इधर,हत्या के विरोध में रविवार को परिजनों और ग्रामीणों ने आरोपियों की गिरफ्तारी तथा मुआवजे की मांग को लेकर मधुबनी-राजनगर मुख्य सड़क को करीब 12 घंटे तक जाम रखा। बाद में प्रशासन के आश्वासन और पीड़ित परिवार को तत्काल 20 हजार रुपये की सहायता राशि का चेक सौंपे जाने के बाद जाम समाप्त कराया गया। यह भी पढ़ें- Purnia News: डगरूआ हत्याकांड : आठ नामजद आरोपियों में सात गिरफ्तार पुलिस का कहना है कि मामले में आगे की कार्रवाई जारी है।
हिंदी हिन्दुस्त...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.