मधुबनी, अगस्त 22 -- Madhubani News: मधेपुर । प्रखंड के भेजा थाने के बसीपट्टी हटिया से घर आ रही एक महिला को कुछ लोगों ने मारपीट कर जख्मी कर दिया। घटना गुरुवार शाम को हुई बताई गई है। जख्मी महिला बसीपट्टी गांव के राजे पासवान की पत्नी महासुंदरी देवी बताई गई है। जख्मी महिला का इलाज मधेपुर सीएचसी सह रेफरल अस्पताल में किया गया। इस संबंध में जख्मी महासुंदरी देवी द्वारा दर्ज कराई गई एफआईआर में बसीपट्टी गांव के ही सात लोगों को नामजद किया गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...