मधुबनी, अक्टूबर 7 -- Madhubani News: झंझारपुर। झंझारपुर आरएस थाना क्षेत्र के दीप गांव से सुखेत जाने वाली नहर पर मंगलवार की देर शाम एक अनियंत्रित स्कॉर्पियो ने मधेपुर थाना की पुलिस गाड़ी में जोरदार टक्कर मार दी। इसके बाद भागने के क्रम में स्कॉर्पियो ने एक बाइक सवार को भी टक्कर मार दिया। इसमें पुलिस गाड़ी क्षतिग्रस्त हो गई, हालांकि गाड़ी में सवार मधेपुर के थानाध्यक्ष विश्वजीत कुमार और उनके चालक बाल-बाल बच गए।

दुर्घटना का विवरण दोनों को मामूली चोटें आई हैं। वहीं, बाइक सवार गिरकर घायल हो गया, जिसका इलाज स्थानीय निजी अस्पताल में कराया गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार, मधेपुर थानाध्यक्ष विश्वजीत कुमार पुलिस वाहन से झंझारपुर में आयोजित एसडीपीओ की क्राइम मीटिंग में शामिल होने नहर के रास्ते जा रहे थे। इसी दौरान दीप गांव के समीप सामने से आ रही तेज र...