मधुबनी, नवम्बर 10 -- Madhubani News: मधेपुर निज संवाददाता। प्रखंड के भेजा थाने के गढ़गांव गांव में एक सोये हुए युवक के ऊपर कथित तौर पर एसिड जैसा कुछ पदार्थ फेंकने का मामला सामने आया हैं। पीड़ित युवक गढ़गांव के विद्यानंद यादव का 32 वर्षीय पुत्र पंकज कुमार बताया गया है। यह कथित घटना आठ नवंबर की रात की बताई गई है। पीड़ित युवक को परिजनों ने आठ नवंबर को ही मधेपुर सीएचसी में भर्ती कराया। जहां चिकित्सकों ने उनका प्राथमिक उपचार कर बेहतर इलाज के लिए मधुबनी सदर अस्पताल रेफर कर दिया। बताया जाता है कि युवक मधेपुर सीएचसी में इलाज कराने के बाद अपने घर चले गए। यह मामला मंगलवार को सोशल मीडिया पर सामने आया है।हालांकि भेजा थाना में अबतक इस संबंध में कोई आवेदन नहीं दी गई है। भेजा थानाध्यक्ष आदित्य कुमार ने बताया इस घटना के संबंध में कोई आवेदन थाना में नहीं दिया...