मधुबनी, अगस्त 23 -- Madhubani News: फुलपरास। थाना क्षेत्र के बथनाहा पंचायत भवन के निकट दुर्गा स्थान स्थित एक सोना-चांदी की दुकान में बीती रात अज्ञात चोरों ने एस्बेस्टस तोड़कर चोरी की घटना को अंजाम दिया। चोर दुकान में रखे करीब 70 हजार रुपये मूल्य के आभूषण लेकर फरार हो गए। घटना की जानकारी मिलने पर दुकानदार कैलाश कुमार साह ने थाने में आवेदन देकर पुलिस को घटना से अवगत कराया है। उन्होंने बताया कि दुकान के शोकेस में रखे आभूषण चोरी हो गए हैं। सूचना मिलते ही पुलिस रविवार की सुबह मौके पर पहुंची और दुकान का जायजा लेकर मामले की जांच शुरू कर दी। यह भी पढ़ें- Chapra News: शिक्षक के घर में घुसकर बक्सा ले उड़े चोर यह भी पढ़ें- Mirzapur News: आभूषण की दुकान में सेंधमारी कर लाखों की चोरी

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा ...