मधुबनी, जुलाई 19 -- Madhubani News: शैलेन्द्र कुमार मधुबनी। शहर और उससे सटे ग्रामीण क्षेत्रों के सुनियोजित विकास की दिशा में काम शुरू किया गया है। इसके लिए तैयार किये गये आयोजना क्षेत्र में भौगोलिक सूचना प्रणाली आधारित मास्टर प्लान का प्रथम चरण पूरा होने के बाद अब डिजिटल सैटेलाइट मैपिंग का कार्य शुरू होगा। नगर विकास एवं आवास विभाग को प्रथम चरण की रिपोर्ट भेज दी गई है। सभी स्टेक होल्डरों की सहमति के बाद अब दूसरे चरण में विस्तृत डाटा संकलन कर अंतिम मास्टर प्लान तैयार किया जाएगा। यह योजना अगले 25 वर्षों से अधिक की आवश्यकताओं को ध्यान में रखकर तैयार की जा रही है। इस मास्टर प्लान के तहत नगर निगम के साथ रहिका, पंडौल और राजनगर प्रखंड के कुल 38 राजस्व गांवों को शामिल किया गया है। लगभग 144.66 वर्ग किलोमीटर क्षेत्र में रहने वाली करीब छह लाख आबादी क...