मधुबनी, सितम्बर 13 -- Madhubani News: मधुबनी, नगर संवाददाता। कम वर्षापात का दंश झेल रहे जिले के किसानों के लिए राहत भरी खबर है। राज्य सरकार ने डीजल अनुदान योजना का लाभ शीघ्र देने का निर्णय लिया है। कृषि विभाग के सचिव ने इस संबंध में जरूरी निर्देश जारी करते हुए हर हाल में लंबित आवेदनों का सात दिनों के अंदर निष्पादन करने को कहा है। बताया गया है कि इस साल मानसून ने जिले में किसानों को निराश किया है। जुलाई के बाद अगस्त महीने में भी बारिश ने दगा दे दिया। जिले के एक दर्जन से अधिक प्रखंडों में सामान्य से 50 प्रतिशत कम वर्षा दर्ज की गई है। सबसे ज्यादा प्रभावित बेनीपट्टी, बस्फिी, रहिका खजौली, लदनियां, लौकहा, हरलाखी, घोघरडीहा, फुलपरास, मधेपुर और अंधराठाढ़ी प्रखंड हैं। इन इलाकों में धान की रोपनी तो किसी तरह हो गई, लेकिन पटवन के अभाव में फसल सूखने लग...