मधुबनी, जुलाई 2 -- Madhubani News: मधेपुर, निज संवाददाता। मधेपुर के सीओ नीतीश कुमार ने गुरुवार को प्रखंड क्षेत्र के कोसी तटबंध के अंदर के पंचायतों का बाढ़ पूर्व निरीक्षण किया।

बाढ़ तैयारी का जायजा उन्होंने गढ़गांव, बसीपट्टी, महपतिया, द्वालख सहित अन्य पंचायतों में बाढ़ से पहले तैयारी का जायजा लिया। उन्होंने गढ़गांव से बसीपट्टी तक कोसी सुरक्षा बांध तथा कोसी पश्चिमी तटबंध का निरीक्षण किया। कोसी दियारा क्षेत्र में विभिन्न घाटों पर जगह-जगह नाव परिचालन को भी देखा तथा नाविकों से बातचीत की।

आश्रय स्थल और स्थिति सीओ नितीश कुमार ने बताया कि बाढ़ के समय जरुरत पड़ने पर चयनित आश्रय स्थल को भी देखे हैं। उन्होंने बताया कि कोसी क्षेत्र के पंचायतों में बाढ़ पूर्व तैयारी का निरीक्षण किया गया है। बाढ़ पूर्व कोसी पश्चिमी तटबंध तथा गढ़गांव से बसीपट्टी, सल्हेशपुर...