Madhubani News: सावन को ले डाकघर में शुरू हुई गंगाजल की बिक्री
मधुबनी, अगस्त 1 -- Madhubani News: मधुबनी। सावन महीने में देवाधिदेव महादेव को जलाभिषेक का विशेष महत्व है। उसमें भी अगर गंगाजल से महादेव का जलाभिषेक किया जाए तो कहना ही क्या। इसी को देखते हुए डाक विभाग ने गंगोत्री का गंगाजल प्रधान डाकघर में बिक्री के लिए उपलब्ध कराया है। डाक अधीक्षक मधुबनी संतोष कुमार एवं प्रधान डाकघर के पोस्ट मास्टर अशोक कुमार झा ने बताया कि गंगोत्री का गंगाजल प्रधान डाकघर में 250 एमएल का 30 रुपये में ग्राहकों की सुविधा के लिए उपलब्ध कराया गया है। प्रथम सोमवारी को लेकर शनिवार को बड़ी संख्या में लोगों ने डाक घर से गंगाजल खरीदा। पोस्टमास्टर श्री झा ने बताया कि पूरे सावन महीना गंगाजल प्रधान डाकघर में उपलब्ध रहेगा। यह भी पढ़ें- सावन में सभी डाकघरों में गंगाजल उपलब्ध यह भी पढ़ें- Ranchi News: तमाड़ डाकघर में गंगाजल व राखी लिफा...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.