Madhubani News: सांप के डसने से वार्ड सदस्य की मौत
मधुबनी, जुलाई 26 -- Madhubani News: बेनीपट्टी। बेनीपट्टी प्रखंड की मनपौर पंचायत के वार्ड 2 मनपौर गांव के वार्ड सदस्य 45 वर्षीय अभेष कुमार झा की मौत सांप काटने से हो गई। परिजनों ने बताया कि शनिवार की रात करीब ढाई बजे पानी पीने के लिए चापाकल पर गया था जहां कोबरा ने डस लिया। आननफानन में उसे अनुमंडल अस्पताल लाया जहां आधे घंटे के अंदर इलाज के दौरान मौत हो गई। उनकी मौत से पूरा गांव शोकाकुल है। मौत की खबर पर पंचायत भवन में मुखिया अमरेंद्र मिश्र उर्फ सुगन की अध्यक्षता में एक शोक सभा का आयोजन कर मृतक के प्रति श्रद्धासुमन व्यक्त किया गया। यह भी पढ़ें- Bhagalpur News: बांका: कामदेवपुर गांव में व्यक्ति को जहरीले सांप ने डंसा, अस्पताल में भर्ती यह भी पढ़ें- Azamgarh News: सर्प दंस से छात्र की मौत
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.