मधुबनी, अगस्त 1 -- Madhubani News: जयनगर। जयनगर अनुमंडल अस्पताल में शुक्रवार रात पांच वर्षीय बच्चे की मौत के बाद परिजनों और ग्रामीणों का गुस्सा भड़क उठा। आक्रोशित लोगों ने इलाज में लापरवाही का आरोप लगाते हुए अस्पताल परिसर में जमकर तोड़फोड़ की। स्थिति बिगड़ने पर भारी संख्या में पुलिस बल की तैनाती करनी पड़ी और अस्पताल पुलिस छावनी में तब्दील हो गया। मृतक की पहचान परवा गांव के वार्ड-11 निवासी पप्पू पासवान के पांच वर्षीय पुत्र पाटिक पासवान के रूप में हुई है।

मौत का कारण परिजनों के अनुसार बच्चे को सांप ने डस लिया था, जिसके बाद उसे आनन-फानन में जयनगर अनुमंडल अस्पताल लाया गया। परिजनों का आरोप है कि ड्यूटी पर मौजूद चिकित्सक ने बताया कि अस्पताल में सर्पदंश की दवा उपलब्ध नहीं है और बच्चे को दूसरे अस्पताल ले जाने की सलाह दी। इस दौरान परिजन लगातार बच...