Madhubani News: सांप काटने से महिला की मौत
मधुबनी, जुलाई 31 -- Madhubani News: झंझारपुर। लखनौर प्रखंड के बेरमा गांव में शुक्रवार को सर्पदंश से एक महिला की मौत हो गई। घटना के बाद गांव में शोक की लहर है, जबकि मृतका के परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। मृतका की पहचान बेरमा गांव निवासी कपलेश्वर पंडित की पत्नी उर्मिला देवी (60) के रूप में हुई है। बताया गया कि उर्मिला देवी रात में अपने कच्चे मकान में सो रही थीं। इसी दौरान किसी विषैले सांप ने उन्हें डस लिया। परिजनों ने उनकी हालत बिगड़ने पर तत्काल इलाज के लिए दो निजी नर्सिंग होम में पहुंचाया, लेकिन दोनों जगह से उन्हें रेफर कर दिया गया। यह भी पढ़ें- Gangapar News: सर्पदंश से महिला की मौतघटनास्थल पर प्रतिक्रिया इसके बाद अनुमंडल अस्पताल झंझारपुर लाया गया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद मृतका के घर में मातम पसरा है।...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.