मधुबनी, जुलाई 14 -- Madhubani News: बेनीपट्टी। सहयोग पोर्टल पर दर्ज शिकायत के बाद बेनीपट्टी थाना भवन की जर्जर स्थिति को लेकर प्रशासनिक कार्रवाई शुरू हो गई है। थाना अध्यक्ष ने भवन की स्थिति एवं परिसर की समस्याओं से संबंधित प्रतिवेदन पुलिस अधीक्षक को भेजा है। पुलिस निरीक्षक सह थानाध्यक्ष अनूप कुमार ने प्रतिवेदन में लिखा है कि बेनीपट्टी थाना भवन का निर्माण वर्ष 1906 के आसपास हुआ था। वर्तमान में भवन काफी जर्जर हो चुका है और इसकी स्थिति ऐसी है कि भविष्य में किसी भी समय दुर्घटना की आशंका बनी हुई है।

भवन की समस्याएं थाना परिसर में जलजमाव, गंदगी, कूड़ा-कचरा, साफ-सफाई की कमी तथा झाड़- झंखाड़ की समस्या का भी उल्लेख किया गया है। परिसर एवं आसपास उगे झाड़-झंखाड़ के कारण सांप, बिच्छू समेत अन्य विषैले जीव-जंतुओं का खतरा बना रहता है, जिससे पुलिसकर्मियों, फरि...