मधुबनी, सितम्बर 14 -- Madhubani News: बेनीपट्टी, निज प्रतिनिधि। प्रखंड के शिवनगर गांव स्थित ऐतिहासिक स्थल गाण्डिवेश्वरनाथ महादेव स्थान परिसर में आगामी 18 दिसंबर 2026 को प्रस्तावित सवा करोड़ पार्थिव शिवलिंग पूजन में सवा सौ गांव के कांवरिया बम शामिल होंगे। इसके लिए वृहत स्तर पर संपर्क अभियान अंतिम चरण में है। सोमवार को गाण्डिवेश्वर स्थान में आयोजित कार्यकारणी सदस्यों की बैठक में समिति के पदाधिकारियो ने यह जानकारी दी। आयोजन की सफलता के लिए शिवनगर के संतोष कुमार झा,दीपक कुमार झा मंटु,बसैठ के मनमोहन चौधरी एचं चानपुरा के स्वामी आशितानन्दजी को कार्यालय प्रभारी पद के लिए चयन किया गया।सर्वसम्मत से बैठक में इसबात का निर्णय लिया गया कि आगामी बैठक 24 सितम्बर को आयोजित होगी। बैठक में अध्यक्ष श्रवण कुमार झा, प्रमोद चौधरी महासचिव, अमित कुमार, दीपक कुमार ...