मधुबनी, अक्टूबर 14 -- Madhubani News: मधुबनी, एसं। आरके कॉलेज के स्मार्ट क्लास रूम में बुधवार को एनसीसी कैडेट्स के इंडक्शन मीट कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में एनसीसी में नव नामांकित छात्र छात्राओं ने भाग लिया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि एनसीसी के कमांडिंग ऑफिसर कर्नल कुश्माकर झा थे, जबकि अध्यक्षता महाविद्यालय के प्रधानाचार्य प्रो. (डॉ.) अनिल कुमार मंडल ने किया। इस अवसर पर कॉलेज के एनसीसी एसोसिएट एनसीसी ऑफिसर (एएनओ) कैप्टन डॉ. मनोज कुमार चौधरी ने मिथिला की समृद्ध सांस्कृतिक परंपरा के अनुरूप मुख्य अतिथि कर्नल कुश्माकर झा का पाग, चादर एवं बुके भेंट कर स्वागत किया। मुख्य अतिथि कर्नल कुश्माकर झा ने छात्र-छात्राओं को एनसीसी के उद्देश्यों, अनुशासन, नेतृत्व क्षमता, राष्ट्रसेवा तथा चरित्र निर्माण के महत्व से अवगत कराया। उन्होंने कैडेटों क...