Madhubani News: समदा गांव में जेसीबी से खोदे गए गड्ढे में डूबने से युवक की हुई मौत
मधुबनी, सितम्बर 7 -- Madhubani News: बेनीपट्टी,निज प्रतिनिधि। बेनीपट्टी थाना क्षेत्र के समदा गांव मवेशी चराने निकले करीब 19 वर्षीय युवक की पानी से भरे गड्ढे में डूबने से मौत हो गई। मृतक समदा गांव के वार्ड संख्या 10 निवासी मंगनू यादव का पुत्र देवचन्द्र यादव है। देवचन्द्र यादव रोज की तरह सोमवार को भी भैंस चराने के लिए समदा-सोहरौल स्थित बाघ में गया था। इसी दौरान मवेशियों को नहलाने के क्रम में वह जेसीबी से खोदे गए गड्ढे में जमा पानी में चला गया। गड्ढे की गहराई अधिक होने के कारण वह पानी में डूब गया और उसकी मौत हो गई। इधर, काफी देर तक युवक के वापस नहीं लौटने पर ग्रामीणों को आशंका हुई। गड्ढे के किनारे चप्पल और छाता पड़ा देखकर ग्रामीणों ने खोजबीन शुरू की। देखते ही देखते मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। ग्रामीण पानी में उतरे तो युवक का शव पानी में डू...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.