Madhubani News: सफाई कर्मियों की हड़ताल से शहर कूड़े की संड़ाध से बेहाल
मधुबनी, अगस्त 5 -- Madhubani News: मधुबनी। पिछले 7 दिनों से नगर निगम के आउट सोर्सिंग सफाई कर्मियों की अनिश्चितकालीन हड़ताल पर रहने के कारण शहर में चारोंतरफ गंदगी ही दिखाई दे रही है। सफाई कर्मियों की अनिश्चितकालीन हड़ताल पर रहने से लोगों के घरों से कचरा कलेक्शन का काम ठप है। वहीं मुख्य सड़कों व गलियों की सफाई का काम बाधित है। जिसके कारण शहर में रहने वाले लोगों के घरों से लेकर बाजार तक कचरा व गंदगी से पट गया है। नतीजतन शहर की स्थिति त्राहिमाम की हो गयी है। शहर के लोगों का कहा कि जब से आउट सोर्सिंग सफाई कर्मी अनिश्चितकालीन हड़ताल पर हैं तब से नगर निगम साफ -सफाई के नाम पर सिर्फ खानापूरी कर रही है। सिमित संख्या में उपलब्ध नगर निगम के सफाई कर्मी शहर की साफ -सफाई व्यवस्था संभालने में सफल नहीं हो पा रहे हैं। जिसके कारण शहर की नारकीय स्थिति बनी हुई है...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.