मधुबनी, अगस्त 8 -- Madhubani News: मधुबनी। सदर अस्पताल के स्पेशल न्यूबॉर्न केयर यूनिट (एसएनसीयू) में नवजातों के इलाज की व्यवस्था पर संकट गहराता जा रहा है। 28 दिन तक के बीमार नवजातों के लिए एसएनसीयू में महज 19 बेड उपलब्ध हैं, जबकि रोजाना 22 से 24 और कई बार 30 से 32 नवजात भर्ती हो रहे हैं। क्षमता से अधिक मरीज आने के कारण एक ही बेड पर दो-दो नवजातों को रखकर इलाज करना पड़ रहा है। इससे नवजातों में संक्रमण का खतरा बढ़ गया है। एसएनसीयू में डॉक्टरों की भारी कमी है। यहां तैनात दोनों पीडियाट्रिक डॉक्टर इस्तीफा दे चुके हैं। एक डॉक्टर पहले ही सेवा छोड़ चुके हैं, जबकि दूसरे डॉक्टर एक महीने के ग्रेस पीरियड में 25 दिन सेवा देने के बाद अस्पताल छोड़ देंगे। उनके जाने के बाद एसएनसीयू में विशेषज्ञ पीडियाट्रिशियन उपलब्ध नहीं रहेगा और पूरी यूनिट का संचालन डीएनब...