मधुबनी, सितम्बर 20 -- Madhubani News: फुलपरास । अनुमंडल क्षेत्र के अंधरामठ थाना क्षेत्र के बाजूबंद गांव स्थित पांची पुल के समीप रविवार की सुबह तेज रफ्तार अज्ञात बस की चपेट में आने से 62 वर्षीय महिला की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। मृतका की पहचान बाजूबंद निवासी देवन पंडित की पत्नी सुंदरी देवी के रूप में हुई है। यह भी पढ़ें- Begusarai News: तेज रफ्तार बाइक की चपेट में आने से अधेड़ की मौत, विरोध में एनएच जामघटना का विवरण मिली जानकारी के अनुसार रविवार सुबह करीब 10 बजे सुंदरी देवी अपने मवेशियों को लेकर सड़क पार कर रही थी। इसी दौरान कुनौली से भुतहा की ओर जा रही तेज रफ्तार अज्ञात बस की चपेट में आ गई। मवेशी तो सड़क पार गए, लेकिन बस की चपेट में आने से महिला की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। घटना के बाद बस चालक वाहन लेकर मौके से फरार हो गया। घटना की सूचना म...