मधुबनी, अगस्त 22 -- Madhubani News: मधुबनी,एक संवाददाता। आरके कॉलेज में शनिवार को स्नातक प्रथम सेमेस्टर सत्र 2024 2030 के नव प्रवेशित छात्र छात्राओं के लिए इंडक्शन मीट 2026 का आयोजन महाविद्यालय के सेमिनार हॉल में किया गया। सर्वप्रथम आगत अतिथियों के द्वारा दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि महाविद्यालय के प्रधानाचार्य प्रो डॉ अनिल कुमार मंडल थे। मुख्य अतिथि पद से कॉलेज के प्रधानाचार्य प्रोफेसर डॉक्टर अनिल कुमार मंडल ने छात्र-छात्राओं को संबोधित करते हुए नियमित अध्ययन अनुशासन चरित्र निर्माण कौशल विकास और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के महत्व पर विस्तार से चर्चा की। उन्होंने कहा कि महाविद्यालय जीवन केवल डिग्री प्राप्त करने का माध्यम नहीं बल्कि व्यक्तित्व निर्माण और बेहतर भविष्य की मजबूत नींव रखने का अवसर है। यह ...