Madhubani News: सकरी बाजार में देर रात तीन दुकानों में लगाई आग, 15 लाख का नुकसान
मधुबनी, अगस्त 2 -- Madhubani News: पंडौल,एक संवाददाता। सकरी बाजार में रविवार तड़के करीब तीन बजे अज्ञात व्यक्ति द्वारा तीन दुकानों में आग लगा देने की सनसनीखेज घटना सामने आया है। अगलगी की इस घटना में तीनों दुकानों में रखा सामान जलकर पूरी तरह नष्ट हो गया। पीड़ित दुकानदारों के अनुसार, इस अगलगी में करीब 15 लाख रुपये की संपत्ति का नुकसान हुआ है। पूरा घटनाक्रम पास में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया है, जिसमें एक व्यक्ति दुकानों में आग लगाते हुए दिखाई दे रहा है।
आग बुझाने का प्रयास मिली जानकारी के अनुसार आग लगने के बाद स्थानीय लोगों ने मौके पर पहुंचकर अपने स्तर से उसे बुझाने का प्रयास किया। सूचना मिलने पर अग्निशमन विभाग की टीम भी घटनास्थल पर पहुंची और काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। हालांकि तब तक मो. जिलानी की स्टार फुटवियर, मो. राजू की अ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.