मधुबनी, नवम्बर 7 -- Madhubani News: पंडौल। दिवाली एवं लोक आस्था के महापर्व छठ पूजा को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न कराने को लेकर सकरी थाना परिसर में शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक का आयोजन बीडीओ शुभम प्रकाश, सीओ प्रीति मिश्रा एवं थानाध्यक्ष मनोज कुमार के नेतृत्व में किया गया। शनिवार को हुई बैठक में आगामी त्योहारों को आपसी भाईचारे, प्रेम और सौहार्द के साथ मनाने को लेकर चर्चा की गई। इस दौरान जनप्रतिनिधियों एवं गणमान्य लोगों से क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखने तथा किसी भी तरह की अफवाहों पर ध्यान नहीं देने की अपील की गई। साथ ही त्योहार के दौरान विधि-व्यवस्था बनाए रखने में प्रशासन को सहयोग करने पर भी जोर दिया गया। यह भी पढ़ें- Godda News: दीपावली, काली पूजा और छठ को लेकर हनवारा थाना में शांति समिति की बैठक मौके पर पव...