मधुबनी, सितम्बर 3 -- Madhubani News: फुलपरास। गुणवत्तापूर्ण व नवाचारी शिक्षा को समर्पित शैक्षिक संस्थान संस्कार भारती ग्लोबल स्कूल फुलपरास में विद्यालय के सीनियर मेधावी व सृजनशील छात्र-छात्राओं द्वारा विज्ञान, कला एवं शिल्प प्रदर्शनी का भव्य आयोजन किया गया। वहीं नौनिहालों ने जन्माष्टमी महोत्सव पर भगवान श्री कृष्ण के बाल लीलाओं पर आधारित सुंदर व मनमोहक प्रस्तुतियों से सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया। यह भी पढ़ें- श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर विद्यालय में विविध गतिविधियों का हुआ आयोजनविज्ञान, कला एवं शिल्प प्रदर्शनी विज्ञान, कला शिल्प प्रदर्शनी में छात्र-छात्राओं ने अपने विज्ञान व तकनीकी सूझबूझ और सृजनशीलता प्रस्तुत करते हुए एक से बढ़कर एक मॉडल-मॉड्यूल्स का प्रदर्शन किया। प्रदर्शनी में विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी, पर्यावरण संरक्षण, जल संरक्षण, ऊर्जा के वै...