मधुबनी, अगस्त 9 -- Madhubani News: मधवापुर। प्रखंड क्षेत्र में पौधरोपण के नाम पर सरकारी राशि का दुरुपयोग और संरक्षण के नाम पर खानापूर्ति की चर्चा हो रही है। कई जगह तो विभागों ने कागजी पौधरोपण कर खूब वहावाही लूटी तो कहीं संरक्षण की राशि का सदुपयोग नहीं हुआ। इस वजह से पौधरोपण योजनाओं की निगरानी पर सवाल उठना लाजिमी है। मुखियापट्टी पंचायत की साहर रैमा सड़क और साहर उत्तरी पंचायत की साहर बारा सड़क इस समस्या का ज्वलंत उदाहरण है। जहां, करीब चार साल पहले पोधे रोपे गये थे। आज की तिथि में कहीं पौधे नजर नहीं आ रहे हैं। इसी तरह साहर बासुकी और बासुकी मधवापुर की बात करें तो उन सड़कों के किनारे भी योजना का असर शून्य है। यह भी पढ़ें- सारण में हर साल लाखों पौधे, संरक्षण पर सवाल इस शिकायत के आलोक में मधवापुर के मनरेगाकर्मी के खिलाफ कार्रवाई भी हो चुकी है। फिर ...