मधुबनी, सितम्बर 11 -- Madhubani News: बासोपट्टी। प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न पंचायतों में गुरुवार को कल्याण पदाधिकारी अनिल कुमार नेतृत्व श्री संत रविदास विकास शिविर का आयोजन किया गया। शिविर के माध्यम से संबंधित क्षेत्रों के लोगों को विभिन्न सरकारी योजनाओं एवं विकास कार्यों से जुड़ी जानकारी उपलब्ध कराने का प्रयास किया गया। यह भी पढ़ें- Samastipur News: सिंघिया की तीन पंचायतों में शिविर आयोजितशिविर का आयोजन अलग-अलग पंचायतों में आयोजित शिविर में स्थानीय लोगों ने पहुंचकर योजनाओं से संबंधित जानकारी प्राप्त की। खौना पंचायत के उच्च विद्यालय लौठवा,महिनाथपुर पंचायत के दुहबी राम टोल, छतौनी पंचायत के सदाय टोल, कटैया पंचायत के सदाय टोल, वीरपुर पंचायत के न्यू रविदास टोल, हत्थापुर परसा पंचायत के मानापट्टी, घोड़बंकी पंचायत के सदाय टोल सढ़नी तथा सेलीबेली प...