मधुबनी, जुलाई 4 -- Madhubani News: बाबूबरही, निज संवाददाता। प्रखंड क्षेत्र के मुरहदी बड़की टोल गांव में ग्राम देव बाबा डीहबार की वार्षिक पूजा अर्चना श्रद्धा और पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ संपन्न हुई। जनसहयोग से आयोजित इस धार्मिक अनुष्ठान में गांव के लोगों ने बड़ी संख्या में भाग लेकर ग्राम देव की आराधना की और गांव की सुख-समृद्धि, शांति, अच्छी फसल तथा सभी के मंगल की कामना की। सुबह से ही पूजा स्थल पर श्रद्धालुओं का जमावड़ा लगने लगा। गाजे बाजे भाव भगत और विधि विधान से पूजा अर्चना संपन्न होने के बाद श्रद्धालुओं के बीच प्रसाद का वितरण किया गया। पूरे आयोजन के दौरान गांव का माहौल भक्ति और उल्लास से सराबोर रहा। ग्रामीणों ने बताया कि ग्राम देव बाबा डीहबार की पूजा गांव की प्राचीन परंपरा का हिस्सा है। जिसे हर वर्ष सामूहिक सहयोग से आयोजित किया जाता है। ...