मधुबनी, अगस्त 21 -- Madhubani News: मधुबनी। जिले के सरकारी स्कूलों में शिक्षकों के अवकाश आवेदन के निष्पादन की रफ्तार सवालों के घेरे में है। शिक्षा विभाग की ओर से जारी 18 अगस्त तक की जिला-वार रिपोर्ट में मधुबनी में कुल 14,317 अवकाश आवेदन लंबित बताए गए हैं। इनमें सबसे अधिक 10,487 आवेदन एचएम स्तर पर लंबित हैं। वहीं 3,733 आवेदन बीईओ और 97 आवेदन डीईओ स्तर पर लंबित हैं। रिपोर्ट के अनुसार ये आंकड़े एक जनवरी से 18 अगस्त तक की अवधि से संबंधित हैं। यानी करीब साढ़े सात महीने में शिक्षकों की ओर से दिए गए हजारों अवकाश आवेदन अब तक विभिन्न स्तरों पर लंबित हैं। इनमें विद्यालय स्तर पर लंबित आवेदनों की संख्या सबसे अधिक है। इसके बाद प्रखंड शिक्षा अधिकारी स्तर पर लंबित आवेदनों की संख्या है। जिला शिक्षा अधिकारी स्तर पर लंबित आवेदन अपेक्षाकृत कम हैं, लेकिन विभाग...