Madhubani News: शिक्षक निर्वाचन में 80.08 व स्नातक में 49.56 % मतदान
मधुबनी, अक्टूबर 23 -- Madhubani News: मधुबनी,निज संवाददाता। बिहार विधान परिषद के शिक्षक एवं स्नातक निर्वाचन क्षेत्र के लिए शुक्रवार को जिले के सभी 55 मतदान केंद्रों पर कड़ी सुरक्षा के बीच शांतिपूर्ण मतदान संपन्न हुआ। अपराह्न चार बजे तक शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र में 80.08 प्रतिशत और स्नातक निर्वाचन क्षेत्र में 49.56 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया। दोनों निर्वाचन क्षेत्रों में मतदान का अंतर 30.52 प्रतिशत रहा। मतदान के दौरान सुबह 10 बजे शिक्षक निर्वाचन में 13.78 प्रतिशत और स्नातक निर्वाचन में 5.36 प्रतिशत ही मतदान हुआ था। दोपहर 12 बजे तक यह क्रमशः 39.69 और 14.50 प्रतिशत पहुंचा। अपराह्न दो बजे शिक्षक निर्वाचन में 68.29 प्रतिशत तथा स्नातक निर्वाचन में 29.10 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया। यह भी पढ़ें- Biharsharif News: एमएलसी चुनाव: स्नातक में 53, तो ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.