Madhubani News: शादी में फायरिंग करने वाला आर्म्स एक्ट का आरोपी गिरफ्तार
मधुबनी, अगस्त 3 -- Madhubani News: खजौली। खजौली थाना पुलिस ने आर्म्स एक्ट के एक आरोपी को गिरफ्तार कर रविवार को न्यायिक हिरासत में भेज दिया। गिरफ्तार आरोपी की पहचान थाना क्षेत्र के कापड़िया गांव वार्ड संख्या-5 निवासी विभूति सिंह के रूप में हुई है। उस पर सार्वजनिक स्थल पर रिवॉल्वर से फायरिंग करने तथा उसका वीडियो बनाकर वायरल करने का आरोप है। थानाध्यक्ष सपन कुमार ने बताया कि दो माह पूर्व एक शादी समारोह में विभूति सिंह और कापड़िया गांव निवासी आर्यन कुमार ने हाथ में रिवॉल्वर लहराते हुए फायरिंग की थी। घटना का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया गया था। मामले में दर्ज आर्म्स एक्ट के कांड के अनुसंधान के दौरान पुलिस ने शनिवार देर रात छापेमारी कर विभूति सिंह को गिरफ्तार कर लिया। उन्होंने बताया कि पुलिस की भनक लगते ही दूसरा आरोपी आर्यन कुमार फर...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.